{"_id":"5b3267494f1c1bf16e8b9f14","slug":"161530029897-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीईओ समेत 26 शिक्षक ड्यूटी से नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीईओ समेत 26 शिक्षक ड्यूटी से नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीईओ समेत 26 शिक्षक ड्यूूटी
से नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
स्पीति घाटी में औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों से गायब पाए गए शिक्षक
लोसर स्कूल इंचार्ज समेत 11 अध्यापक बिना अवकाश स्कूल से गायब
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/काजा (लाहौल-स्पीति)। निरीक्षण विंग के औचक निरीक्षण के दौरान स्पीति घाटी में एक बीपीईओ समेत स्कूलों से 26 शिक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए। बिना अवकाश स्वीकृत के यह अध्यापक स्कूलों से गैर हाजिर थे। निरीक्षण विंग की इस औचक छापामारी से स्पीति घाटी के शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है। गैर हाजिर पाए गए अध्यापकों को उपनिदेशक निरीक्षण विंग सुरेश विद्यार्थी ने कारण बताओ नोटिस जारी करके एक सप्ताह के भीतर जवाबतलब किया है। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर इन अध्यापकों पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण विंग की टीम सुरेश विद्यार्थी के साथ विंग के ही बीपीईओ छेरिंग दोरजे ने सबसे से पहले लोसर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल इंचार्ज समेत एक साथ करीब 11 अध्यापक ड्यूटी से नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान गायब पाए गए स्पीति के विभिन्न स्कूलों के लगभग 21 अध्यापकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि स्पीति घाटी में तैनात कुछ शिक्षक सालों से अध्यापन छोड़ होटल, कैंपिंग और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे स्पीति घाटी में शिक्षा का स्तर चिंताजनक स्तर पर गिर गया है।
निरीक्षण विंग के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोसर के इंचार्ज समेत 11 शिक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं। स्पीति के अन्य स्कूलों से भी इतने ही अध्यापक बिना अवकाश के स्कूलों से गायब पाए गए हैं। जिन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया कि इसकी रिपोर्ट निरीक्षण विंग के संयुक्त निदेशक को प्रेषित कर दिया गया है। बीपीईओ छेरिंग दोरजे ने बताया कि स्पीति घाटी में स्कूलों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। मंत्री डॉ. मारकंडा ने कहा कि शिक्षा के साथ किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देखरेख रहे एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि अध्यापकों की लापरवाही से स्पीति के कुछ स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है।