{"_id":"5af46cfd4f1c1b6e098b90a5","slug":"161525968125-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री के गृह जिला में दिनदिहाड़े अवैध कटान, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री के गृह जिला में दिनदिहाड़े अवैध कटान, विभाग बेखबर
Updated Thu, 10 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
forest shimla
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गृह जिला में दिनदिहाड़े अवैध कटान हो रहा है। वहीं वन विभाग इससे बेखबर है। भुंतर क्षेत्र के बडोगी नाला में अवैध कटान के चक्कर में एक बेकसूर युवक की मौत हो गई। वहीं वन महकमा हादसे के बाद भी संवेदनशील नहीं दिखा। वन माफिया पर लगाम कसने के सभी दावे धरातल स्तर पर फेल नजर आ रहे हैं।
भुंतर क्षेत्र के बडोगी नाला में बुधवार सुबह अवैध कटान का मामला सामने आया है। अवैध रूप से जंगल में पेड़ काटने के बाद पेड़ सीधे टिप्पर में जा गिरा और युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध कटान में जुटे लोग मौके से फरार हो गए। बुधवार देरशाम तक महकमा यह निर्धारित नहीं कर पाया कि यह कटान वन भूमि पर हुआ है या कहीं दूसरी भूमि पर। बाद में अवैध कटान का मामला सामने आने पर वन महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह के हुए अवैध कटान को वन महकमा वीरवार सुबह तक कागजों में अवैध कटान साबित करने में जुटा रहा।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में बुधवार शाम छह बजे अवैध कटान को लेकर वन महकमे के अधिकारी बचते नजर आए और जांच करने का हवाला दिया। बाद में साफ तौर पर अवैध कटान होने पर इसे कागजों में भी अवैध कटान बताया गया। वीरवार सुबह अवैध कटान को लेकर पुलिस थाना भुंतर में शिकायत दी गई। 24 घंटों तक वन महकमा अवैध कटान को लेकर महज औपचारिकताओं में ही जुटा रहा। वन विभाग की लापरवाही के चलते ही वन काटू सुबह ही पावर चेन से कायल का पेड़ काटने में जुटे रहे।
विज्ञापन
हादसे की वजह से ही यह अवैध कटान उजागर हो पाया है अन्यथा वन काठू कायल का पेड़ ले जाने में सफल रहते हैं और विभाग को दिनदिहाड़े हुए अवैध कटान की कानोंकान खबर तक न होती। वन विभाग के निरीक्षण में एक कायल का पेड़ मौके से काटा हुआ पाया गया है। जो गिरते ही टिप्पर में घुस गया। डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने बताया कि बुधवार को दो बजे आरओ को मौके पर भेजा गया था। मामले में अवैध कटान की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। इस संबंध में डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है, जांच चल रही है।