फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार सेवा दल ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार सेवा दल ने किया सम्मानित

Sun, 25 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार सेवा दल ने किया सम्मानित
उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन

रैन बसेरा के लिए विधायक ने की दो लाख की घोषणा
कार सेवा दल संस्था ने मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कार सेवा दल संस्था द्वारा अखाड़ा बाजार स्थित गुरूद्वारा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि सर्वजीत सिंह बॉबी रहे। जबकि कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार सेवा दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। वहीं कार सेवा दल ने मुफ्त एंबुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया। सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह बॉबी ने कहा कि उन्होंने कार सेवा दल को क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर चलाने के लिए सुझाव दिया है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा। वहीं सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कार सेवा दल समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल बनकर सामने आया है। उन्होंने कार सेवा के द्वारा चलाए जाने वाले रैन बसेरा के लिए 2 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन व नप से रैन बसेरा चलाने के लिए जगह मुहैया करवाने का आग्रह किया जाएगा। जिससे पीजीआई की तर्ज पर मरीजों के साथ आए तीमारदारों को सुविधा मिले। कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि वार्षिक समारोह में नवचेतना दिव्यांग स्कूल सरवरी कुल्लू, राधा एनजीओ मनाली, मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारा मणिकर्ण, गुरू की फौज मनाली, रोटरी क्लब कुल्लू, ब्लड बैंक सोसायटी कुल्लू, प्रयास फाउंडेशन संस्था भुंतर, हैंडी हिमाचल अखाड़ा बाजार कुल्लू, नव ब्लाइंड स्कूल सरवरी, महिला मंडल सरवरी, सेव मनाली संस्था, समाजसेवी क्रिश, सूत्रधार संस्था सरवरी, अलाइंस अकादमी, समर्पण ग्रुप कुुल्लू, जेआरवी ग्रुप के बीजू, वीरेश पठानिया, आम जनता कल्याण संस्था, आदर्श वेलफेयर सोसाइटी मौहल, ब्रह्मकुमारी आश्रम कुल्लू, जगराता कमेटी भुंतज, जगराता कमेटी कुल्लू, महिमन चंद्र, हैंडी केप संस्था, सेवा भारती, आरोग्या भारती, यत्न एनजीओ के गौरव भारद्वाज, आकात आश्रम, गुरूद्वारा साहिब भुंतर, गुरूद्वारा साहिब कुल्लू, सतीश विभूति शर्मा, सुधीर एनजीओ, छोटू राम हरियाणा, डॉ रवि मतानी, गुरू की फौज मंडी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान वन मंत्री गोविंद की धर्मपत्नी रजनी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान कुल्लू राकेश कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed