फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   21 सालों में हुई महज पांच किमी सड़क की टायरिंग

21 सालों में हुई महज पांच किमी सड़क की टायरिंग

Mon, 30 Oct 2017 09:35 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
21 सालों में हुई महज पांच किमी सड़क की टायरिंग
रोड खस्ताहाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 21 सालों में महज पांच किलोमीटर सड़क की ही टारिंग हो पाई है। धार्मिक पर्यटन स्थल नीलकंठ के लिए जाने वाली करीब 15 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण साल 1996 में पूरा कर लिया गया है, लेकिन निर्माण के 21 साल बाद भी लोक निर्माण विभाग अभी तक महज पांच किमी पर ही टारिंग का काम कर पाया है। इसमें भी 80 फीसदी टारिंग भी जगह-जगह उखड़ गई है। गर्मियों में नीलकंठ तीर्थस्थल के दर्शन को हजारों श्रद्धालु इस सड़क मार्ग से होकर गुजरते हैं। वहीं चौखंग, ग्वाड़ी, नैनगहर और छोगजिंग गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौखंग के सुशील, संदीप, रोशन, अमर, राजेश, छोगजिंग के सत्या, सतीश, नैनगहर के रघुवीर, प्रदीप और शुभम ने बताया कि इस अवधि में जनता ने दो सरकारों के चार विधायकों का कार्यकाल देखा है लेकिन किसी भी विधायक और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सरकारों और नेताओं की संवेदनहीनता का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बदहाल सड़क के कारण धार्मिक पर्यटन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मालवाहक वाहन इस सड़क में गुजरने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची सड़क में उड़ती धूल-मिट्टी से बीमार होने का भी खतरा बना रहता है। अधिशाषी अभियंता लोनिवि उदयपुर चमन ठाकुर ने कहा कि लाहौल में करीब 125 लिंक रोड हैं। बजट के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से सड़कों में टारिंग का काम किया जा रहा है। इस सीजन चौखंग-नैनगहर सड़क में एक किमी में टारिंग किया गया है। बीते पांच सालों में घाटी में 32 सड़कों में टारिंग की गई है। इस साल चौखंग सड़क में एक किमी टारिंग काम पूरा किया गया है। विधायक होने के नाते सभी सड़कों को बराबर प्राथमिकता दी गई। - रवि ठाकुर प्रत्याशी कांग्रेस लाहौल-स्पीति

कांग्रेस शासन में विकास ठप रहा। जिसके चलते चौखंग-नैनगहर सड़क का टारिंग कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।- डा राम लाल मार्कंडेय प्रत्याशी भाजपा लाहौल-स्पीति विस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed