फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्र्रेस में कड़ी टक्कर

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्र्रेस में कड़ी टक्कर

Mon, 30 Oct 2017 09:38 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्र्रेस में कड़ी टक्कर
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्र्रेस में कड़ी टक्कर
विज्ञापन

दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी दूसरी बार कुल्लू से हैं मैदान पर
परिजन भी प्रचार में डटे, धीरे-धीरे गरमा रहा सियासी माहौल
कुल्लू जिला में हॉट सीट मानी जा रही है कुल्लू सदर
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर होगी। कुल्लू जिला में कुल्लू सदर हॉट सीट मानी जा रही है। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी समेत उनके परिजन घर-घर प्रचार के लिए दौड़े हुए हैं। कई किमी पैदल चल कर दुर्गम गांव में प्रत्याशी दस्तक दे रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

कुल्लू सदर से इस बार चुनावी मैदान पर चार प्रत्याशी हैं। इनमें दो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2012 के विस चुनाव में छह उम्मीदवार थे। इस बार कांग्रेस से सुंदर सिंह ठाकुर दूसरी बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि महेश्वर सिंह पहली बार भाजपा टिकट से कुल्लू सदर से मैदान पर हैं। पूर्व में वह हिलोपा पार्टी से कुल्लू सदर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय आजाद मंच से रेणुका डोगरा व निर्दलीय उम्मीदवार कमलकांत भी मैदान में है। कुल्लू जिला में एकमात्र महिला रेणुका चुनावी मैदान पर हैं। वह कांग्रेस छोड़कर अन्य दल से चुनावी समर में कूदी हैं। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के परिजन इन दिनों उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर पहुंच रहे हैं। कुल्लू सदर में भाजपा से राम सिंह व महेश्वर सिंह टिकट की दौड़ पर थे, लेकिन महेश्वर सिंह टिकट झटकने में सफल हुए। हालांकि टिकट आवंटन के बाद यहां संगठन में कोई बगावत नहीं हुई। राम सिंह संगठन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस में अरूण शर्मा, सत्य प्रकाश ठाकुर व सुंदर सिंह टिकट के चाहवान थे। कड़ी मशक्कत कर सुंदर सिंह टिकट हथियाने में सफल हुए। यहां भी कोई बगावत सामने नहीं आई है। सभी टिकटार्थी के पक्ष में हैं। भाजपा व कांग्रेस में एकजुटता के कारण दोनों प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। वहीं, कांग्रेस की बागी व राष्ट्रीय आजाद मंच की उम्मीदवार रेणुका डोगरा व आजाद उम्मीदवार कमलकांत इस बार के चुनाव परिणाम क्या रंग डालते हैं, यह चुनाव नतीजे ही जाहिर करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
कुल्लू विस क्षेत्र में हैं कुल 81,462 मतदाता
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कुल 81,462 मतदाता हैं। इनमें पुरूष 41,576 और महिलाएं 39,886 हैं। महिला मतदाताओं के मुकालबे पुरूष अधिक हैं।
बॉक्स
2012 में किसे मिले कितने मत
पार्टी उम्मीदवार मत
हिलोपा महेश्वर सिंह 18,582
भाजपा राम सिंह 15,597
कांग्रेस सुंदर सिंह ठाकुर 14,830
निर्दलीय प्रेम लता ठाकुर 7,256
एसएस लोत राम ठाकुर 458
बीएसपी सरिता 392
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed