फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1,607 cases of death settled in two days

Kullu News: दो दिन में निपटाए इंतकाल के 1,607 मामले

Wed, 01 Nov 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
1,607 cases of death settled in two days
कुल्लू। जिला कुल्लू में इंतकाल के 1,607 लंबित मामलों का निपटारा गया। कई वर्षों से लंबित मामलों का तहसील और उपतहसीलों में इंतकाल के केसों को चंद मिनट में निपटाया गया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए राजस्व विभाग ने जिलाभर में 16 जगहों पर दो दिन तक विशेष अभियान चलाया गया था। दशहरा उत्सव के चलते जिला में अभियान को आयोजन 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को किया गया। जिला मुख्यालय कुल्लू में सबसे अधिक 431 लंबित मामलों को दूर किया गया। भुंतर में 226, मनाली में 131, बंजार में 208, सैंज में 85, आनी में 270, निरमंड में 108, नित्थर और जरी उपतहसीलों में क्रमश: 74-74 मामलों का निपटारा हुआ है। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि दो दिन में कुल्लू की सभी 16 तहसीलों और उपतहसीलों में इंतकाल से संबंधी कार्यों को किया गया। बुधवार को भी लंबित केसों को निपटाने का काम जारी रहेगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग के इस विशेष अभियान के अंतर्गत इंतकाल से जुड़े कार्यों को अपने-अपने क्षेत्र की तहसील व उपतहसीलों में जाकर निपटाएं। इन दो दिनों में 1,607 लंबित मामलों को निपटाया गया। सभी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया। उधर, जिलावासियों ने प्रदेश सरकार की इस पहल स्वागत किया है। मोहन लाल, दुनी चंद, किशन लाल और मान सिंह ने कहा कि सरकार को इस तरह विशेष अभियान को नियमित रूप से करवाने चाहिए। जिसे आम लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed