फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मरीजों को रोहतांग टनल से आवाजाही करने की दी अनुमति

मरीजों को रोहतांग टनल से आवाजाही करने की दी अनुमति

Tue, 11 Dec 2018 07:19 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को रोहतांग टनल से आवाजाही करने की दी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रा बंद होने से घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा में करीब 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से जनजातीय जिला शेष दुनिया से कट गया है और दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने 31 दिसंबर तक कोकसर व मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियों को नहीं हटाने का निर्णय लिया है।

उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि बीआरओ ने सर्दी के दिनों में घाटी के रोगियों और आपात स्थिति में फंसे लोगों को रोहतांग टनल से आरपार होने की अनुमति दे दी है। इससे घाटी के लोगों को राहत मिलेगी। उपायुक्त ने कहा है कि टनल से आवाजाही से पहले उनकी अनुमति लेनी पड़ेगी। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। प्रदेश सरकार से घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जनजातीय इलाकों को होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके तहत कुल्लू तथा जिला के सभी हेलीपैडों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed