{"_id":"5bd5fdfebdec2269871ee48b","slug":"151540750846-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटकर गन्ने के खेत में गिरी, एक लाख का न कसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटकर गन्ने के खेत में गिरी, एक लाख का न कसान
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार । खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन अचानक टूट कर गन्ने के खेत में गिर गई जिससे उठी चिंगारी से किसान की एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
तहसील क्षेत्र के गांव नरपतनगर निवासी मौलाना नूर मोहम्मद का खेत खादर में है। खेत में गन्ने की फसल लगी थी। रविवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार आपस में टकरा गया और एक तार टूट कर खेत में जा गिरा। इससे निकली चिंगारी ने गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और करीब एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर खेत स्वामी सहित अन्य किसानों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। किसान ने बताया कि एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।