{"_id":"5bd47008bdec22693d121174","slug":"151540648968-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में रूसी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। जबकि, इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को खोजी कुत्ते समेत फील्ड में उतारा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं एसपी शालिनी अग्निहोत्री मनाली में डेरा जमाए हुए है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी ने स्वयं घटना स्थल की गहनता से जांच की और मौके पर मौजूद सबूतों को अपने सहयोगियों की सहायता से खंगाला। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित रूसी महिला ने अपने को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की भरसक कोशिश की। इस दौरान एक अपराधी की नाक पर मुक्का भी मारा था जिससे अपराधी की नाक से खून टपकना शुरू हो गया था। पीड़ित को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मार्गदर्शन के साथ पर्यटकों को दुष्कर्म, लूटपाट जैसी घटनाओं से बचाया जा सकता है। होटलों में ठहरने वाले विदेशियों के सी फार्म भरकर स्थानीय थाने में जमा करवाना तथा होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों का विवरण रजिस्टर में पहचान पत्र की कॉपी के साथ दर्ज करना कानूनी रूप से जरूरी है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात जुटी हुई है।