फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कॉलेजों में सृजित हों अधीक्षक ग्रेड-एक के पद

कॉलेजों में सृजित हों अधीक्षक ग्रेड-एक के पद

Sat, 28 Jul 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में सृजित हों अधीक्षक ग्रेड-एक के पद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से कॉलेजों में अधीक्षक ग्रेड-एक के पद को सृजित करने की मांग उठाई है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जोशी, उपाध्यक्ष टीकम नेगी, महासचिव दिनेश शर्मा, जिला कुल्लू के महासचिव गौतम राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा ठाकुर, हेमंत कुमार दुगल, मोहिंद्र सिंह, भीम सिंह परमार, आशु गोयल, नारायण महंत, नील चंद, संजीव कुमार, लुदर चंद, अरविंद सूद, तेज राम, तेजा सिंह, नरेश कुमार, शिवानी शर्मा, संजीव कुमार, टशी अंगरूप, खेम सिंह, अशोक कुमार, रोहित महंत, हुकम राम, दिवान सिंह ने कहा कि ये पद जल्द भरे जाएं।

अमर ठाकुर, पंकज कपूर, सुभाष चंद, अश्वनी ठाकुर, मित्र भूषण, कपिल नेगी, तेजेंद्र सिंह, निशू कपूर, मनीश कुमार, राम नाथ, नंद लाल, परस राम, देवेंद्र शर्मा, दविंद्र चौहान, संजीत कुमार, पूनम कपूर, विनोद कुमार, राजेश कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, टशी दोरजे, नेसू राम व प्रेम सिंह आदि कहा कि इस समय प्रदेश में लिपिक के 2000 पद, अधीक्षक ग्रेड-दो के 120 पद, वरिष्ठ सहायक के 900 पद, अधीक्षक ग्रेड-एक के छह पद, स्थापना अधिकारी के आठ पद तथा एक पद रजिस्टार का खाली है। इसके अलावा संघ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पाठशालाओं में सफाई अंशकालीन कर्मचारियों के पदों को भी सृजित करने, 10 मई 2001 के बाद लगे सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष, 4-9-14 की वेतन विसंगति को दूर करने के साथ-साथ पदों को जल्द भरने की भी मांग की है। कहा कि सरकार ने वर्ष 2006-2007 से अब तक लगभग 650 पाठशालाओं को अपग्रेड किया है। लेकिन इन पाठशालाओं में अधीक्षक ग्रेड-दो, लिपिकों, और वरिष्ठ सहायकों के पदों को अभी तक सृजित नहीं किया गया है। टीकम नेगी कहा है कि जल्द ही कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मेहता की अध्यक्षता में महासंघ की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed