फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 घंटे बाद ट्रैफिक को बहाल हुआ सामरिक मार्ग

24 घंटे बाद ट्रैफिक को बहाल हुआ सामरिक मार्ग

Fri, 29 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद ट्रैफिक को बहाल हुआ सामरिक मार्ग
24 घंटे बाद ट्रैफिक को बहाल
विज्ञापन

हुआ मनाली-लेह सामरिक मार्ग
चट्टानें खिसकने और बाढ़ के कारण बंद रहा मार्ग
सैकड़ों सैलानियों के साथ सेना के जवान सुरक्षित गंतव्यों को हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन की करीब 24 घंटे की जद्दोजहद के बाद मनाली-लेह सामरिक मार्ग ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है। घाटी समेत मनाली में बीते तीन दिनों तक हुई बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानें खिसकने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। इस दौरान सेना समेत सैकड़ों पर्यटक वाहन मढ़ी से लेकर सरचू तक फंसे रहे।
बारिश के कारण चुंबक मोड़, तेलिंग नाला, पागल नाला और जिंगजिंगबार में भूस्खलन और बाढ़ के कारण मनाली लेह-मार्ग अवरुद्ध हो गया था। वीरवार रात को कोकसर, दारचा, मढ़ी और सरचू में सैलानियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। इस बीच सेना के कई वाहन फंसे रहे लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद चुंबक मोड़ के साथ ही तेलिंग और पागल नाला से मलबा हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। वहीं जिंगजिंगबार में वीरवार रात को ही मलबा हटा दिया गया था।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के कार्यकारी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक ने बताया कि तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह चट्टानें और भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग 24 घंटे तक बंद रहा। संगठन ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर मनाली-लेह मार्ग को फिर से बहाल कर दिया है। तीन दिनों के भीतर तेलिंग व पागल नाला लगभग चार बार भूस्खलन व बाढ़ के कारण बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक राकेश, अमरजीत, दिनेश, करतार सिंह, प्रेम लाल, दिले राम, जय राम ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण सैकड़ों सैलानियों और आम यात्रियों को भूखे प्यासे वाहनों के भीतर ही रात गुजारनी पड़ी है। कोकसर में सभी होटल व कैंप पैक होने के कारण ग्रामीणों में कई सैलानियों को अपने घरों में रहने की जगह दी। कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान रतन ने बताया कि इलाके में दूर संचार नेटवर्क ठप हो जाने से राहत कार्य में दिक्कतें पेश आई। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि प्रशासन ने घाटी में फंसे सैलानियों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरा प्रयास किया गया।


सुरक्षित निकाली बसें
केलांग-किलाड़ मार्ग बंद होने के कारण निगम के 9 बसें जगह-जगह तीन दिनों तक फंसी रही। जिन्हें सड़क बहाल होने के बाद बसों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि शनिवार से निगम की तमाम रुटों पर चलने वाली बसों को नियमित तौर पर फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed