फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गोविंद ने पार्टी के एक खेमे पर कसा तंज

गोविंद ने पार्टी के एक खेमे पर कसा तंज

Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोविंद ने पार्टी के एक खेमे पर कसा तंज
गोविंद ने पार्टी के एक खेमे पर कसा तंज
विज्ञापन

बोले, एक समय में सुरेंद्र शौरी को मंच से उतराते थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बंजार दौरे के दौरान वन और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर नेे बंजार में हुई जनसभा में स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी की प्रशंसा की। उन्होंने पार्टी के एक खेमे पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय ऐसा था कि जब सुरेंद्र शौरी को पार्टी के कुछ लोगों द्वारा मंच से धक्का देकर उतारा दिया जाता था। आज सुरेंद्र शौरी विधायक हैं और बंजार विधानसभा को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। साढ़े चार महीनों के दौरान राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण तथा राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस सिलिंडर तथा चूल्हे के रूप में 3500 रुपये की किट प्रदान कर रही है। वहीं सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा विधायक सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में प्रगति तथा खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य में अधिक से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। स्थानीय बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि बंजार के लोगों को मुख्यमंत्री से बड़ी अपेक्षाएं हैं।

उन्होंने कहा कि बंजार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका पूरी तरह दोहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बंजार में सब जज कोर्ट के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र की अन्य विकासात्मक मांगों का ब्यौरा भी दिया।बइस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद अध्यक्षा रोहिणी चौधरी, कुल्लू के उपायुक्त यूनुस, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed