फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर के पोलिंग बूथों में चलाया विशेष अभियान

शहर के पोलिंग बूथों में चलाया विशेष अभियान

Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के पोलिंग बूथों में चलाया विशेष अभियान
शहर के पोलिंग बूथों में चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

गड़सा में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के पोलिंग स्टेशन सरवरी, ढालपुर, लोअर ढालपुर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर में विशेष अभियान चलाया गया।

नायब तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र दौलत ठाकुर ने कहा कि पूर्व चुनावों में इन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसीलिए इन केंद्रों पर विशेष प्रचार अभियान का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साइंस स्कूल ढालपुर और लोरेंस पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में भी विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा में जिला युवा समन्वयक एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ लाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के क्षेत्र में भारचत का पूरी दुनिया में पहला स्थान है। भारतीय संविधान के निति निर्माण में वोट देना एक अहम कड़ी है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी धीरज गुप्ता ने कहा कि सभी विद्यार्थी वोट के महत्व को अपने घर और आस-पड़ोस में जरूर बताएं। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य रहमत अली चौहान ने कहा कि मतदान के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed