{"_id":"59f211f94f1c1b72548b92ad","slug":"151509036537-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल स्पीति में 12 बूथ पोलिंग बूथ संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल स्पीति में 12 बूथ पोलिंग बूथ संवेदनशील
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मतदान करती छात्राएं
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 12 पोलिंग बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला में कुल 92 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें लाहौल में 63 और स्पीति में 29 पोलिंग बूथ हैं। कुल 22995 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस बार रोहतांग टनल खुल जाने से और आराध्य देवता राजा घेपन के घाटी परिक्रमा में होने से मतदाताओं की संख्या अधिक हो सकती है। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में भुजुंड, जिस्पा, क्वारिंग, कोलंग, गैमुर, दारचा, रारिक, योचे, तिनो, काजा, सगनम, और मुद को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने कहा कि एशिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र हिक्किम है। जो समुद्रतल से 14567 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लिहाजा ऐसे केंद्र की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जिला में कुल 22995 मतदाता हैं। जिसमें 11457 पुरूष तथा 11538 महिला मतदाता हैं। लाहौल में पुरूष मतदाताओं की संख्या के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। जोवरंग पंचायत के लिंगर पोलिंग बूथ पर सबसे कम 33 मतदाता है। वहीं लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में फुचोग डोलमा सबसे बड़ी उम्र के मतदाता हैं। गोहरमा निवासी फुंचोग डोलमा की उम्र 107 वर्ष है। उन्होंने प्रशासन जनजातीय क्षेत्र में परिस्थितियों से निपटने को तैयार है।