{"_id":"5c51ab27bdec22108404bcb5","slug":"141548856103-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट ठप, नौकरी के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट ठप, नौकरी के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ के आगोश में दबी जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चुनौती बन गया है। बर्फबारी के बीच घाटी में न तो इंटरनेट सेवा और न ही आवेदन पत्र भर पा रहे हैं। मुख्यालय में भी इंटरनेट सेवा धीमा होने से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न श्रेणी के 1724 पद निकाले गए हैं। इनके आवेदन के लिए तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी। लेकिन जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पात्र उम्मीदवार की मुश्किलें कम नहीं है। घाटी के उपमंडल उदयपुर सहित कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवा ठप रहने से कई युवा ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न श्रेणी के पदों पर नौकरी के लिए लाहौल के 60 फीसदी युवा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। युवा रमेश लाल, प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, शालिनी, सुनीता ठाकुर और ममता ने बताया कि वे नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते थे। लेकिन इंटरनेट सेवा न चलने से वंचित रह गए हैं। युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई है। लेकिन इंटरनेट सेवा न चलने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है।