फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ेले में दिख रही महंगाई की मार, महंगा बिक रहा सामान

ेले में दिख रही महंगाई की मार, महंगा बिक रहा सामान

Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
ेले में दिख रही महंगाई की मार, महंगा बिक रहा सामान
मेले में दिख रही महंगाई की मार, महंगा बिक रहा सामान
विज्ञापन

ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में शुरू हुई खरीददारी
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से सामान खरीदने पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव संपन्न हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए आए जिला भर से सभी 264 देवी-देवता अपने-अपने देवालय लौट गए हैं, लेकिन अब ढालपुर में सजी स्थायी मार्केट में खरीददारी शुरू हो गई है। देवी देवता का महाकुंभ अब व्यापारिक मेला बन गया है।

सर्दी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन मेले में महंगाई की मार दिख रही है। सामान काफी महंगा बिक रहा है। हालांकि शुक्रवार को ढालपुर में गर्म वस्त्रों, जूते, बर्तन आदि की जमकर खरीदारी हुई। बाहर से आए व्यापारियों को 10 प्रतिशत महंगे प्लॉट मिले हैं। इस आधार पर सामान भी महंगा ही बिक रहा है। दशहरा के अंतिम दो दिनों में कारोबारियों का कारोबार खूब चमका था। इससे पहले कारोबार थोड़ा मंदा रहा था। मोहल्ला और लंका दहन के लिए ढालपुर में सजे डोम, कपड़ा मार्केट, जूता मार्केट, मीना बाजार, प्रदर्शनी एरिया आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। वहीं, लंका दहन के दिन ढालपुर मैदान में इतनी अधिक थी कि ढालपुर से सरवरी पहुंचने में भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। मेले में सामान खरीदने आए चमन लाल ठाकुर, खेम चंद, राजमंहत, वीरेंद्र, बृज लाल, राकेश कुमार, सोनू ने कहा कि दशहरा अब समाप्त हो गया है। टघाटी में ठंड का प्रकोप काफी अधिक बढ़ गया है। सुबह शाम तापमान काफी नीचे जा रहा है। ऐसे में अब लोग सर्दियों के लिए गर्म कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी के ढालपुर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में बेहद सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध हो जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग यहां पर खरीदारी करते हैं। इधर, अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आए हुए व्यापारियों का मानना है कि दीवाली तक मेले में खूब कारोबार चमकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed