फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आगाज

सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आगाज

Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले का आगाज हुआ। विज्ञान मेले में जिला कुल्लू के पांच संकुल आनी, कटराईं, नगवाईं, मनाली के लगभग 415 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञान मेले में प्रांतीय संगठन मंत्री तिलकराज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की ओर से छोटी आयु से ही बालकों में वैज्ञानिक सोच का सूत्रपात करने हेतु इस विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है। गुणवत्ता के लिए विचारों के निर्माण और शिक्षा क्षेत्र में कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी पद्धति अपनाई जाए। लेकिन संस्कृति को भूलकर लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। ऐेसे में संस्कृति को बचाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर जैसी संस्थाएं काम कर रही हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। हमारी आज की लापरवाही आने वाली पीढ़ी के लिए जानलेवा सिद्ध हो सकती है। इस दौरान जिला मंत्री धर्म सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. चमन, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराज ठाकुर, जिला विज्ञान प्रमुख छविंद्र, रमाकांत, अमित कुमार और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed