{"_id":"5b57234f4f1c1b43748b6aed","slug":"141532437327-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जिला में 36 पटवारियों की नियुक्तियां जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जिला में 36 पटवारियों की नियुक्तियां जल्द
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब लोगों को राजस्व संबंधी कामकाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिला कुल्लू में 36 नए पटवारी की तैनाती की जा रही है। सरकार ने इन पटवारियों के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इनकी जल्द ही उपायुक्त कुल्लू की ओर से तैनाती की जाएगी।
36 में से करीब 32 पटवारियों को ग्रामीण इलाकों में तैनाती देने की योजना है, ताकि ग्रामीण लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों को निपटाने में किसी प्रकार की समस्या न हो। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से ली गई पटवारी की परीक्षा जिला कुल्लू के 42 लोगों ने पास की है। इनमें से 36 का परिणाम घोषित कर दिया है, जबकि शेष छह का परिणाम आने के बाद इन लोगों को भी तैनात किया जाएगा। जिला प्रशासन व राजस्व विभाग ने इस बारे में सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिक से अधिक लोगों को ग्रामीण इलाकों में तैनात करने पर ध्यान दिया है। जिला कुल्लू में राजस्व विभाग के कुल 100 पटवार सर्कल हैं। इनमें से करीब 52 भरे हैं और 48 खाली चल रहे है। ऐसे में जिला कुल्लू में लोगों को जमीन व अन्य राजस्व कार्यों को निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई जगहों पर एक पटवारी के पास दो से तीन पटवार सर्कल का काम है। लेकिन अब जिला कुल्लू को नए पटवारी मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को न तो जिला मुख्यालय आना पड़ेगा और न ही उपमंडल मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ेगी। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि सरकार ने 36 नए पटवारियों को तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कहा कि 32 पटवारियों को ग्रामीण इलाकों में तैनाती दी जाएगी। इससे ग्रामीण लोगों का काम घर द्वार पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पटवारी की नई नियुक्ति के बाद आम लोगों को सुविधा मिलेगी।