{"_id":"59f2120b4f1c1bec538b96c3","slug":"141509036555-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति व कुल्लू के युवाओं के लिए सेना भर्ती 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति व कुल्लू के युवाओं के लिए सेना भर्ती 19 को
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
sena bharti
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी और स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए खुली भर्ती 17 से 20 नवंबर तक इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी।
17 नवंबर को जिला मंडी के मंडी सदर, चच्योट, थुनाग, करसोग और जोगिंद्रनगर तहसील के युवाओं के लिए भर्ती आयोजित होगी। जबकि 18 नवंबर को जिला मंडी के पधर, सुंदरनगर, संधोल और सरकाघाट तहसील के युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। जबकि 19 नवंबर को जिला मंडी के लड़भड़ोल, कोटली व बल्ह तहसील के युवाओं की भर्ती के अलावा जिला कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति की सभी तहसीलों के युवाओं को भर्ती का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 20 नवंबर को बचे हुए उम्मीदवारों के चिकित्सा परीक्षण के लिए दिन आरक्षित रखा गया है। सैनिक सामान्य वर्ग में भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 17 से 21 वर्ष होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का दसवीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंक के साथ पास होना तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 12वीं या उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों पर प्रतिशतता की शर्त लागू नहीं होगी। सैनिक लिपिक तथा स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 से 23 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों में भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए है और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण उम्मीदवार ही पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला कार्यालय दूरभाष नंबर 0171-2600216 या सेना भर्ती कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-222287 पर भी संपर्क कर सकते हैं।