फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनावी मैदान में तीन युवा, एकमात्र महिला समेत 11 नए चेहरे

चुनावी मैदान में तीन युवा, एकमात्र महिला समेत 11 नए चेहरे

Thu, 26 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
चुनावी मैदान में तीन युवा, एकमात्र महिला समेत 11 नए चेहरे
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की कुल पांच सीटों पर 18 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी। पांच सीटों में एकमात्र महिला प्रत्याशी रेणुका डोगरा चुनावी मैदान पर हैं। चार निर्दलीय और तीन युवा भी चुनाव लड़ रहे हैं। लोकेंद्र कुमार सबसे कम उम्र वाले प्रत्याशी हैं। उनकी उम्र 29 हैं। वहीं कमलकांत सबसे अधिक उम्र वाले प्रत्याशी हैं, उनकी उम्र 79 है।
विज्ञापन

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच सीटों में 11 उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए उतरे हैं। इनमें गजेंद्र सिंह, हरि चंद, रेणुका डोगरा, कमलकांत, झाबे राम, सुरेंद्र शौरी, आदित्य विक्रम सिंह, लोकेंद्र कुमार, परस राम, सुदर्शन जस्पा और राजेंद्र करपा शामिल हैं। जबकि सात उम्मीदवार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें गोविंद सिंह ठाकुर, जीत राम, महेश्वर सिंह, सुंदर सिंह, किशोरी लाल, रवि ठाकुर व डॉ राम लाल मार्कंडेय शामिल हैं। 18 उम्मीदवारों में एकमात्र महिला प्रत्याशी रेणुका डोगरा हैं। जोकि राष्ट्रीय आजाद मंच के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कमलकांत वयोवृद्ध हैं। उनकी उम्र 79 से अधिक है। उम्र के इस पड़ाव में भी चुनावी समर में कूदे हैं। युवाओं की टीम में बंजार विधानसभा से आदित्य विक्रम सिंह, सुरेंद्र शौरी और आनी से लोकेंद्र का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

बंजार विस क्षेत्र में तीनों नए चेहरे
बंजार विधानसभा क्षेत्र में तीन उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ा जाएगा। तीनों ही चेहरे नए हैं और पहली बार विस चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे यहां मुकाबला रोचक होगा। कांग्रेस से आदित्य विक्रम सिंह, भाजपा से सुरेंद्र शौरी और बसपा झाबे राम चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़पति उम्मीवार भी मैदान में
विधानसभा चुनाव में करोड़पति भी अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे हैं। कुल्ल और लाहौल-स्पीति की पांच सीटों में दस उम्मीदवार करोड़पति हैं। जिनमें गोविंद ठाकुर, हरि चंद शर्मा, गजेंद्र सिंह, रेणुका डोगरा, महेश्वर सिंह, कमलकांत, सुंदर सिंह, आदित्य विक्रम सिंह और किशोरी लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed