{"_id":"595e565e4f1c1bb52f8b4788","slug":"141499354718-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की अर्ली वैरायटी से महकी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की अर्ली वैरायटी से महकी सब्जी मंडी
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भले ही जिले में 15 जुलाई के बाद सेब सीजन शुरू होगा। लेकिन, सेब की अर्ली वैरायटी रेड जून ने मंडियों में दस्तक दे दी है। वीरवार को कुल्लू की लोकल मंडी में इसका रेट 65 रुपये प्रति किलो तक रहा है। 25 किलो की पेटी 1600 रुपये से अधिक में बिकी। जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी भुुंतर में रोजाना करीब दस क्विंटल सेब की खेप पहुंच रही है। हालांकि, जिले में अर्ली वैरायटी सेब की फसल कम है। बावजूद इसके रेड जून किस्म की सेब फसल से सैकड़ों बागवान जुड़े हैं। जुलाई माह शुरू होते ही अर्ली वैरायटी ने मंडी में दस्तक दे दी है और बागवानों को लोकल मंडियों में सेब का उम्दा दाम मिल रहा है। हालांकि, इस साल सेब की फसल 60 फीसदी तक कम है। ऐसे में उत्पादकों को इस साल सेब के रेट अच्छे मिलने की उम्मीद है। भाव बेहतर होने से बागवानों ने सेब का तुड़ान तेज कर दिया है। रेड जून सेब का उत्पादन जिले के निचले इलाकों में किया जाता है। बागवान रमेश कुमार, अमर चंद, खीम चंद, संतोष कुमार, भादर सिंह, जगदीश सिंह, निर्मल कुमार, संदीप सिंह, राम लाल, आलम चंद, मंगत राम तथा हीरा लाल ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी रेड जून तैयार हो गई है। शुरू में ही उनको सेब के शानदार दाम मिल रहा है। वीरवार को उनका सेब भुंतर सब्जी मंडी में 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। एपीएमसी के सचिव राघव सूद ने कहा कि वीरवार को भुंतर सब्जी मंडी में अर्ली वैरायटी का रेड जून 65 रुपये प्रति किलो बिका है। उन्होंने आने वाले दिनों में इसके रेट में और उछाल आने की संभावना जताई है। उद्यान विभाग कुल्लू के उपनिदेशक अमर प्रकाश कपूर ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते के बाद घाटी में रॉयल और स्पर आदि किस्मों का आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन