फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मतदान के लिए जागरूक करने पहुंचीं हजारों महिलाएं

मतदान के लिए जागरूक करने पहुंचीं हजारों महिलाएं

Wed, 08 May 2019 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए जागरूक करने पहुंचीं हजारों महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर के ऐतिहासिक रथ मैदान में बुधवार को महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5250 महिलाओं ने पारंपरिक पट्टू व धाठू पहन कर हिस्सा लिया। महानाटी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं से लेकर हर वर्ग की बुजुर्ग महिलाएं भी नाटी में शामिल हुई। सुबह आठ बजे ही ढालपुर मैदान में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था, जो करीब 12 बजे तक चलता रहा। इसमें अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का भी योगदान रहा।

उपायुक्त यूनुस ने कहा कि कुल्लू जिला की महिलाओं ने मतदान को लेकर जिला ही नहीं बल्कि, पूरे देश को एक संदेश दिया है। आनी और मनाली में भी ऐसी ही महानाटी का आयोजन होना है। कहा कि मतदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। महिलाएं अन्य लोगों को भी जागरूक करें। नाटी में एक बात खास रही कि नाटी के दौरान कुल्लवी गीत गाए गए। सभी कलाकारों ने मतदान का संदेश देने के लिए खास तौर पर गीत बनाए थे। कुल्लवी वाद्य यंत्रों की थाप पर महिलाओं ने इन गीतों पर महानाटी डाली। नाटी के दौरान महिला किसी पंक्ति से बाहर नहीं निकले इसके लिए स्टीवर्ड रखे गए थे। नाटी में पूरे जिला भर की महिलाओं ने शामिल होकर इस बात का प्रमाण दिया है कि लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी भी अहम है। मतदान का संदेश देने ढालपुर पहुंची महिलाओं में महानाटी को लेकर खूब जोश दिखा। नाटी शुरू होने से पहले ही दूरदराज क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने पंजीकरण के दौरान फोटो युक्त पहचान पत्र लेने के साथ बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर स्याही का निशान लगाया। कड़क धूप होने के बावजूद महिलाओं का हौसला कम नहीं हुआ। महिलाओं ने 12 बजे शुरू हुई महानाटी को पूरे जोश के साथ पूरा किया। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने के बाद महिलाओं को बैंड, वोटर कार्ड के साथ रिफ्रेशमेंट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed