फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं ने ठाना, महिला सशक्तीकरण को अपनाना

महिलाओं ने ठाना, महिला सशक्तीकरण को अपनाना

Thu, 31 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने ठाना, महिला सशक्तीकरण को अपनाना
अपराजिता रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अमर उजाला की ओर से नारी गरिमा व महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाई जा रही अपराजिता मुहिम के तहत वीरवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 500 छात्राओं ने हिस्सा लिया। आईटीआई और स्कूल की छात्राओं ने महिलाओं ने ठाना है, महिला सशक्तिकरण को अपनाना है, महिला शक्ति का परचम दिखाना है, महिलाओं को आगे बढ़ाना है आदि नारे लगाए।

नारों से पूरा शहर गूंज उठा। लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र से कॉलेज गेट, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होकर रथ मैदान तक रैली निकली। रैली में आईटीआई कुल्लू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, ब्यास पब्लिक स्कूल बनौंतर, भारत भारती स्कूल, सरकारी नर्सिंग एएनएम संस्थान गांधीनगर, एनसीसी एयर विंग कैडेट आदि ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्यातिथि उपायुक्त यूनुस ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम नारी सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय मुहिम है। अमर उजाला समाचारपत्र समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थी अपने जीवन में समय का सदुपयोग करे। इससे जीवन में लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। अमर उजाला की मुहिम को प्रशासन भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि ऐसे अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। वर्तमान में इस तरह की मुहिम चलाए जाने की आवश्यकता है। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग ने कहा कि अमर उजाला ने अपराजिता मुहिम शुरू कर महिलाओं को सम्मान दिया है। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति और भी जागरूक होंगी। बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्राओं में रैली को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिला। करीब डेढ़ किलोमीटर तक निकाली रैली में कुल्लू पुलिस की अहम भूमिका रही। इस दौरान एसआई गरिमा सूूर्य, शिक्षक जयकिशन शर्मा, धीरज शर्मा, सुचित्रा शर्मा, मंजूबाला, मंजू कौशल, पुष्पलता, अनीता, डोलमा, उर्मिला, शीतल शर्मा, यमुना गौतम और अभिलाषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed