{"_id":"5bd88a28bdec2269871ee6cf","slug":"131540917800-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट हिस्सा में लेंगे कुल्लू के 13 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट हिस्सा में लेंगे कुल्लू के 13 खिलाड़ी
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट हिस्सा में लेंगे कुल्लू के 13 खिलाड़ी
पुलिस मैदान बाशिंग में तीन नवंबर को होगा खिलाड़ियों का ट्रायल
29 से 3 दिसंबर को तिरुपति आंध्र प्रदेश में होगी यह प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एथलेटिक्स संघ कुल्लू की बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 16वीं राष्ट्रीय जिला एथलेटिक्स मीट में कुल्लू की ओर से पहली बार भाग लेने को लेकर चर्चा की गई। संघ के उपाध्यक्ष युवराज ओर सोशल मीडिया प्रभारी हेतराम, प्रेस सचिव अभिनव वशिष्ट ने कहा कि पहली बार कुल्लू जिला के 13 एथलीट्स को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। यह जिले के एथलीट्स के लिए हर्ष का विषय है। अंडर 14 वर्ग में 100 मीटर, 600 मीटर दौड़, लांग जंप, शॉटपुट, अंडर-16 वर्ग में 100 मीटर, 600 मीटर, 1000 मीटर दौड़, लांग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलियन थ्रो के लिए ट्रायल्स लिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 29 से 3 दिसंबर को तिरुपति आंध्र प्रदेश में होगी। जिसमें पूरे देशभर से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से क्वालिफाइड जिले भाग लेंगे। जिला संघ एथलेटिक्स संघ की बैठक में खिलाड़ियों की सिलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें नरेंद्र, युवराज, खीमी राम, निशांत और देवेंद्र सिलेक्शन कमेटी में रहेंगे। तीन नवंबर को पुलिस मैदान बाशिंग में सुबह 9 बजे खिलाड़ियों का ट्रायल रखा गया है। जो भी खिलाड़ी अपना ट्रायल देना चाहते हैं। वह 20 रुपये शुल्क जमा करवा अपना ट्रायल दे सकते हैं। जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।