फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ के दीदार को सैलानी क्रेजी, पहुंच रहे रोहतांग दर्रा

बर्फ के दीदार को सैलानी क्रेजी, पहुंच रहे रोहतांग दर्रा

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
बर्फ के दीदार को सैलानी क्रेजी, पहुंच रहे रोहतांग दर्रा
बर्फ के दीदार को पहुंच रहे पर्यटकों से गुलजार हुआ रोहतांग
विज्ञापन

हर रोज सैकड़ों सैलानी बर्फ के बीच कर रहे अठखेलियां
पर्यटकों को आकर्षित कर रहीं धूप में चांदी की तरह चमक रही वादियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए इन दिनों पर्यटकों को मेला लग रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन पर्यटन नगरी मनाली से रोहतांग के सैर सपाटे को पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी रोहतांग दर्रा सैलानियों से गुलजार हो गया। धूप में चांदी की तरह चमक रहीं रोहतांग की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। वहीं बर्फ में खूब फोटोग्राफी भी कर रहे हैं। ब्यास नदी में आई बाढ़ से प्रभावित कुल्लू-मनाली का जनजीवन अब पटरी पर लौट आया है और जनजीवन भी सामान्य हो गया है। अब सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं। इससे रोहतांग और मढ़ी की वादियों में सैलानियों से रौनक बढ़ गई है। इससे पर्यटन नगरी मनाली व्यवसायी भी गदगद हैं। बेशक दशहरा सीजन सामान्य रहा, लेकिन दीवाली के लिए मनाली की ऑक्यूपेंसी 60 से 70 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। रोहतांग में जुट रही पर्यटकों की भीड़ से यहां कई बार जाम भी लग रहा है। जिससे कुल्लू-मनाली से लाहौल आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से पर्यटक मनाली के लिए आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतांग में बर्फ की चाहत को देखते हुए रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन रोहतांग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed