फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से सरिया-सीमेंट की आपूर्ति ठप

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से सरिया-सीमेंट की आपूर्ति ठप

Fri, 27 Jul 2018 07:08 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से सरिया-सीमेंट की आपूर्ति ठप
हड़ताल से सरिया-सीमेंट की सप्लाई ठप
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से करोड़ों का नुकसान, खाद की सप्लाई प्रभावित
निर्माण कार्य बंद होने से ठेकदारों ने मजदूरों को दी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। ट्रकों की देश व्यापी हड़ताल से कुल्लू में भी करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। जिला कुल्लू की ट्रक ऑपरेटर यूनियन में करीब 500 ट्रक सामान की सप्लाई करते हैं। हड़ताल से जिला में सरिया, सीमेंट और खाद की सप्लाई ठप है। निर्माण कार्य बंद होने से कई ठेकेदारों ने मजदूरों को छुट्टी दे दी है।
कुल्लू ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान होमिंद्र महंत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सरकार ने डीजल, इंश्योरेंस में वृद्धि अधिक की है। भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार मुनीष, भीम सिंह, राम दास ने कहा कि सरिया-सीमेंट की सप्लाई न होने से काम बंद करना पड़ा है। कहा कि हड़ताल में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की आवाजाही तो हो रही है। लेकिन सरिया-सीमेंट सहित खाद की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। बंदरोल सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि फल और सब्जियों को रोजमर्रा की श्रेणी में रखने से आवाजाही पर कोई रोक न होने से सब्जी मंडी में फिलहाल आंशिक प्रभाव देखने को मिला है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि सेब का सीजन अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। टमाटर और सब्जियों को रोजमर्रा के सामान में रखने से थोड़ी राहत है। लेकिन हड़ताल ज्यादा दिन चलने से किसानों व बागवानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। सदर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि नाशपाती, टमाटर और सब्जी की आवाजाही हो रही है। लेकिन आगामी सेब सीजन तक हड़ताल चलती है तो इससे बागवानों और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्रक हड़ताल में हस्तक्षेप करे सरकार : महंत
फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजगीर महंत ने सरकार से ट्रक हड़ताल मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने सूबे के सांसदों और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से प्रधानमंत्री के सामने इस मामले को उठाने और समाधान करने की मांग की है। सेब सीजन आरंभ होने से पहले हड़ताल खत्म होना अति आवश्यक है। इससे बागवानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed