फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कपड़े धोने गई महिला ब्यास में बही, सुरक्षित

कपड़े धोने गई महिला ब्यास में बही, सुरक्षित

Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कपड़े धोने गई महिला ब्यास में बही, सुरक्षित
ब्यास में बही कपड़े धोने गई महिला, सुरक्षित निकाला
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के शनाग में अपने पति और बेटे के साथ कपड़े धोने गई एक महिला पांव फिसलने से अचानक नदी में गिर गई। कुछ ही दूरी पर महिला नदी में पत्थर के बीच फंस गई। लोगों ने महिला को नदी से कुछ दूरी पर सुरक्षित निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के साथ लगते गांव में शनाग में रवीता 20 पत्नी मुकेश कुमार निवासी लखनपुर में पानी न होने के कारण अपने पति और बेटे के साथ ब्यास नदी किनारे कपड़े धोने गई थी। जहां उसका पैर फिसल गया और वह अचानक नदी में जा गिरी। महिला के पति और कुछ लोगों ने कुछ दूरी पर महिला को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। एसएचओ मनाली अनिल कुमार ने कहा कि महिला को हादसे के बाद तुरंत मनाली अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे कुल्लू में जाकर सिटी स्कैन करवाने को कहा गया है। महिला को बाहरी तौर पर कोई चोट नहीं है। महिला अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed