{"_id":"5b3a305d4f1c1b644d8b9c95","slug":"131530540125-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में शांशा व चंद्रा जोन रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में शांशा व चंद्रा जोन रहे प्रथम
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में भाग ने चंद्रा जोन हराया
दारचा और रापे में प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हो गया है। दारचा में आयोजित केलांग-एक खेलों का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूवालवा ने किया। केलांग खंड-दो की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रापे पाठशाला में जोबरंग पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने किया।
दारचा में आयोजित केलांग-एक की प्रतियोगिता के पहले दिन के खेलों में छात्रा वर्ग के कबड्डी मैच में भागा जोन ने चंद्रा जोन को हराया। छात्र वर्ग के खो-खो में चंद्रा जोन ने भागा जोन को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। छात्र वर्ग की कबड्डी में ड्रिल्बू जोन ने भागा जोन को पराजित किया। मार्चपास्ट में चंद्रा जोन की टीम प्रथम, जबकि भागा व ड्रिब्लू जोन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। केलांग-दो के पहले दिन के खेल में छात्र वर्ग की कबड्डी में एलएमजी की टीम ने केंद्रीय स्कूल शांशा को हराया। मार्चपास्ट में शांशा स्कूल पहले, एलएमजी दूसरे और जाहलमा की टीम तीसरे स्थान पर रही। जिला प्राथमिक क्रीड़ा संघ के खेल प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि लाहौल में तीन खंड है। इनमें केलांग-एक के मुकाबले दारचा तथा केलांग-दो के रापे और उदयुपर खंड की प्रतियोगिता चिमरेट स्कूल में हो रही है। श्याम लाल ने कहा कि केलांग एक में 80 और केलांग दो में 91 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिक्षा उप निदेशक प्रेम नाथ परशीरा ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों की खेलें दो से चार जुलाई तक हो रही हैं। कहा कि जिला प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद आठ से दस जुलाई तक उदयपुर में होगी।