फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप

महिलाओं ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप
डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं
महिलाओं ने सुनाई आपबीती, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक डॉक्टर पर महिला मरीजों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। महिला मरीजों ने इस संबंध में उपायुक्त से शिकायत की है।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए आई अंजली ने कहा कि वह अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट दिखाने आई थी लेकिन जब उसने डॉक्टर से रिपोर्ट देखने का आग्रह किया तो डॉक्टर ने उसके बाद बदसलूकी की। कहा कि रिपोर्ट देखने में आधा घंटा लगता है। वहीं अस्पताल में उपचार को आई महिला लता देवी, बबीता, अनिता ने कहा कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मुरारी लाल ने कहा कि अब तक उक्त डॉक्टर कई लोगों से बदसलूकी कर चुका है। डॉक्टर से अस्पताल में दाखिल मरीज भी परेशान है। मरीजों समेत तीमारदारों ने अस्पताल में तैनात उक्त डॉक्टर पर कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। चेताया है कि यदि कार्रवाई न की गई तो लोगों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अस्पताल में एमएस का कार्यभार देख रहे डॉ एमएल बंधु ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। पीपीपी मोड पर इमरजेंसी केस के लिए दो निजी डॉक्टर हायर किए गए हैं। सामान्य निरीक्षण करना उनका काम नहीं है। महिलाओं ने चेकअप के दौरान उन्हें न देखने की शिकायत की थी। वहीं, उपायुक्त यूनुस ने कहा कि मामले में स्वास्थ्य विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed