{"_id":"5b2e7b404f1c1b603c8b51d6","slug":"131529772864-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में त्रिलोकनाथ स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में त्रिलोकनाथ स्कूल ने मारी बाजी
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट में त्रिलोकनाथ स्कूल ने मारी बाजी
कबड्डी मुकाबले में उदयपुर ने तिंदी को हराया
उदयपुर में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल के उदयपुर में शनिवार को उच्च एवं उच्चतर पाठशालाओं की छात्र वर्ग के 45वीं अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुुभारंभ एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने किया। खेल स्पर्धा में घाटी के 19 वरिष्ठ माध्यमिक और चार उच्च पाठशालाओं से करीब 250 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
एसडीएम सुभाष गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वहीं पहले दिन वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और मार्चपास्ट के मुकाबले हुए। जिसमें मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ पहले स्थान पर रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मडग़्रां तीसरे स्थान पर रहा। पहले दिन कबड्डी मुकाबले में उदयपुर ने तिंदी को हराया। वहीं मडग़्रां ने जाहलमा को, थिरोट ने लोट स्कूल को कबड्डी में मात दी। खो-खो में तिंगरेट स्कूल ने जाहलमा स्कूल को हराया। तिंदी ने लोट को मात दी। खो-खो के दूसरे राउंड के मुकाबले चिमरेट स्कूल ने तिंगरेट को हराया। वॉलीबाल में केलांग स्कूल ने चिमरेट को, शांशा स्कूल ने त्रिलोकनाथ स्कूल को हराया। सहायक जिला शारीरिक अधिकारी निहाल चंद ने कहा कि पहले दिन जीत के लिए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।