फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सभी एकजुट होकर करें कार्य : वीरभद्र सिंह

सभी एकजुट होकर करें कार्य : वीरभद्र सिंह

Mon, 30 Oct 2017 09:26 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
सभी एकजुट होकर करें कार्य : वीरभद्र सिंह
सभी एकजुट होकर करें कार्य : वीरभद्र सिंह
विज्ञापन

बंजार मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों से ली फीडबैक
करसोग के लिए उड़ान भरने के लिए बंजार पहुंचे थे सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार मेला ग्राउंड से करसोग को उड़ान भरने से पहले सीएम वीरभद्र सिंह यहां पार्टी नेताओं से रूबरू हुए। उन्होंने बंजार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्थानीय राजनीतिक हालत को लेकर जानकारी ली। सीएम बंजार मेला ग्राउंड में मंडी जिला सिराज विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चेत राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद पहुंचे थे।
बंजार मेला ग्राउंड में उन्होंने कांग्रेसियों से एकजुट होकर काम करने को कहा। उन्होंने बंजार विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के प्रचार-प्रसार समेत धरातल स्तर पर हो रहे काम की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आने का मौका मिला है। उनके समर्थन में सभी मतभेद भुलाकर काम करें। इस दौरान बंजार कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कुंज लाल राणा, सुरेंद्र शर्मा, टीसी महंत, अनमोल कुमार, हरि सिंह नेगी, भोपाल ठाकुर, टीसी डोगरा, अनुज सूद, जसवंत ठाकुर, गुलशन और शिवराज विष्ट ने वीरभद्र सिंह को बंजार की स्थिति से अवगत करवाया। कांग्रेस के आधिकारिक टिकटार्थी आदित्य विक्रम सिंह के लिए सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से आदित्य विक्रम सिंह सीएम वीरभद्र सिंह गुट के माने जाते हैं। जबकि टिकट की दौड़ में शामिल राम सिंह मियां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुट के हैं। जिस कारण यहां अंदर खाते खिंचतान की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर सभी कांग्रेसी आदित्य के समर्थन पर उतरे हैं और अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed