फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाया भुट्टी कॉलोनी व मौहल

सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाया भुट्टी कॉलोनी व मौहल

Tue, 24 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाया भुट्टी कॉलोनी व मौहल
सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़
विज्ञापन

पाया भुट्टी कॉलोनी और मौहल
राजनीतिक दलों ने नहीं की सीवरेज सुविधा देने की पहल
औद्योगिक और एजूकेशन हब के रूप में उभरे दोनों क्षेत्र
राजेंद्र चौधरी
मौहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू और भुंतर के बीचों-बीच बसे भुट्टी कॉलोनी और मौहल क्षेत्र की घनी आबादी अभी तक सीवरेज सुविधा से वंचित हैं। अभी तक किसी सरकार ने इस समस्या से निजात नहीं दिलाई है। लोगों के अनुसार चुनावी बेला पर इन क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के वायदे नेता करते रहे हैं, लेकिन अभी तक धरातल स्तर पर कुछ नहीं हो पाया है।
इस इलाके में राजनीतिक, उद्योगपति, व्यापारी तथा सरकारी अफसर निवास करते हैं। शमशी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उबरा है। वहीं मौहल एजूकेशन हब बनता जा रहा है। भुट्टी कॉलोनी और मौहल के साथ लगते अन्य क्षेत्र गदौरी, पंडित बेहड़, छरेहरड़ा व अपर मौहल आदि क्षेत्रों में भी पिछले एक दशक में आबादी बढ़ी है। इस क्षेत्र में आईपीएच और लोनिवि के विश्राम गृह के साथ कई निजी होटल व गेस्ट हाउस हैं। परंतु सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किसी भी दल के राजनेता कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशीष, गौरव, सुमन, अजीत, राम चंद, रमेश, करुण, राकेश, किशोरी लाल, हीरा लाल ठाकुर तथा पीर सिंह कटोच आदि का कहना है कि अभी तक हुए विस चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा सीवरेज सुविधा को किए वायदे मात्र जुमले ही साबित हुए हैं। किसी भी नेता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौहल व भुट्टी कॉलोनी क्षेत्रों में सीवरेज की सुविधा प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग को प्रयास करना चाहिए। उधर, आईपीएच शमशी के अधिशाषी अभियंता अरूण शर्मा ने कहा कि भुट्टी कालोनी और माहौल क्षेत्र सब अर्बन क्षेत्र में आता है। यदि इसके लिए बजट का प्रावधान होता है तो इस पर काम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की है और इसके सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। माहौल व भुट्टी-कलोनी को सीवरेज से जोड़ा जाएगा। -सुंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी कुल्लू सदर।


मौहल और भुट्टी कालोनी क्षेत्र को भुंतर सीवरेज स्कीम के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान हो गया है। इसको लेकर अर्बन डेवलपमेंट से बात हुई और पत्र भी लिखा गया है। -महेश्वर सिंह, विधायक एवं प्रत्याशी भाजपा कुल्लू सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed