फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   13 samples of food items and sweets filled in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के भरे 13 सैंपल

Thu, 24 Oct 2024 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Oct 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
13 samples of food items and sweets filled in Dhalpur
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लोगों को जागरूक करती हुई। -संवाद
कुल्लू। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट है। दशहरा के दौरान भी विभाग की ओर से ढालपुर में सजी खाने-पीने की दुकानों में दबिश देकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई थी। वहीं, बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब लेकर ढालपुर मैदान में दुकानों में खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के 138 सैंपल जांचे।
विज्ञापन

इनमें से अधिकतर दुरूस्त पाए गए, लेकिन 13 सैंपलों में कुछ संदेह होने की स्थिति में इन्हें आगामी जांच के लिए कंडाघाट स्थिति लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल्लू में सजे सरस मेला और अस्थायी मार्केट में सैंपल लेने के लिए पहुंची तो यहां पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन ने कहा कि खाद्य संरक्षा एवं विनियमन विभाग जिला कुल्लू के द्वारा सैंपल मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से लिए जा रहे हैैं। बुधवार को कुल 138 सैंपलों की जांच की गई और लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया। खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों व मिठाइयों का निरीक्षण व सैंपल लिए जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों व मिठाइयों के 13 सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed