{"_id":"5cd2e4eebdec220715067de1","slug":"121557325038-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने पर मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ कार्निवाल रहे लोक कलाकार रमेश ठाकुर ने दर्शकों को खूब नचाया। रमेश ठाकुर ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी गीत पेश कर धमाल मचाया। मोहन पालसरा तथा तेजा सोनी को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वॉयस ऑफ सैंज का विजेता चुना गया। संध्या में ग्रीन हिल्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक जितेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
संध्या के स्टार कलाकार रमेश ठाकुर ने लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने, सैंज म्हारा होटल, छाता भूलू तेरे घोरा रे टाले, ओढ़ न कंबली हीरा ठकरणिये, मौते बौनदी गठड़िया, सेऊऐ रा सीजन लाणा, लंदन ठुमकदा, जीने के हैं चार दिन आदि गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इससे पहले युवा कलाकार वरुण, रमना भारती तथा लाल सिंह ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली गीतों से समां बांधा। इन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां से तालियां बटोरी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कलवारी टीम को प्रथम तथा ग्रीन हिल्स शांघड़ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मेला कमेटी के सांस्कृतिक सचिव पीके रॉयल ने कहा कि वॉयस ऑफ सैंज के माध्यम से ग्रामीण स्तर से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
चार-चार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अंतिम संध्या में वॉयस ऑफ सैंज का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बॉलीवुड तथा हिमाचली राउंड में चार-चार प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें हिमाचली वर्ग में तेजा सोनी को वॉयस ऑफ सैंज चुना गया। बॉलीवुड वर्ग में मोहन पालसरा को विजेता घोषित किया गया। हिमाचली वर्ग में जीवन बुड़ाल विजेता, जबकि बॉलीवुड वर्ग में सोहन सागर को उप विजेता घोषित किया।