फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   परमियान और लता को चुना जुंडा केंद्र स्कूल का बेस्ट विद्यार्थी

परमियान और लता को चुना जुंडा केंद्र स्कूल का बेस्ट विद्यार्थी

Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
परमियान और लता को चुना जुंडा केंद्र स्कूल का बेस्ट विद्यार्थी
परमियान, लता को श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन

केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जुंडा में सालाना समारोह, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जुंडा में दूसरा सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुुुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा रहे। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पाठशाला जुंडा के परमियान और शेलिंग की लता को श्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए नवाजा।

बच्चों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। बाद में स्कूल के केंद्रीय मुख्याध्यापक श्याम लाल ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। जुंडा व तलजोन महिला मंडल के सदस्यों ने भी स्कूल के समारोह के सफल आयोजन को लेकर भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्यातिथि परशीरा ने जुंडा स्कूल व इसके तहत आने वाले सभी स्कूलों के शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उपनिदेशक ने पहली कक्षा में जुंडा स्कूल की आकांक्षा, डेडा के सूजल को पुरस्कृत किया। दूसरी कक्षा के नालडा स्कूल की अर्पिता तथा इसी स्कूल की अमीशा, तीसरी कक्षा में जुंडा की परमियान तथा इसी स्कूल की हर्षिता को पहले स्थान के लिए नवाजा। चौथी कक्षा के लिए शेलिंग स्कूल की लता व नालडा की दीपिका, पांचवीं कक्षा में जुंडा स्कूल के निखिल तथा नालडा की नीतिका को भी प्रथम व द्वितीय स्थान के लिए इनाम दिया। भाषण स्पर्धा में जुंडा स्कूल के परमियान पहले, शेलिंग की अक्षिता दूसरे, पेंटिंग में परमियान प्रथम, सुलेख में परमियान व जुंडा की हर्षिता, एकलगान में नालडा की कल्पना व शेलिंग की लता, कविता स्पर्धा में जुंडा की आकांक्षा व लानडा के कार्तिक क्रमश: पहले व दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किए। इस मौके पर निरीक्षण विंग के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, एडीपीओ निहाल चंद, तांदी स्थित डाइट के कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार, समन्वयक प्रेमजीत, जाहलमा के सीएचटी प्रीतम सिंह, प्रेम प्यारी सहित आदि उपस्िाित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed