फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनरों को बस किराये में दी जाए पचास फीसदी छूट

पेंशनरों को बस किराये में दी जाए पचास फीसदी छूट

Mon, 05 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को बस किराये में दी जाए पचास फीसदी छूट
पेंशनरों को बस किराये में दी जाए पचास फीसदी छूट
विज्ञापन

बंजार में 80 वर्ष पार कर चुके पेंशनर किए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ खंड बंजार की सोमवार को पंचायत कोठी चैहणी के सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किशन चंद डोगरा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला महासचिव नोमी राम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। पेंशनरों ने सर्वप्रथम संघ के सदस्य गांव वीणी के स्वर्गीय मोहर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर लोतम राम, भगत राम परमार, लजे राम ठाकुर, गेहर सिंह को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। किशन चंद डोगरा ने कहा कि संघ ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। करुणामूलक आधार पर रुकी नियुक्तियों को जल्द पूरा किया जाए। हर दो वर्ष के बाद एलटीसी की सुविधा दी जाए। संघ ने बंजार अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण करने पर मंत्री गोविंद ठाकुर और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान लोतम राम ठाकुर, भगत राम परमार, लजे राम, गेहर सिंह, सचिव खीमी राम, कोषाध्यक्ष टिकम राम, अंकेक्षक गुमत राम, तारा सागर, बलवंत सिंह ठाकुर, बेली राम, प्यारे राम, डोला सिंह, लाल सिंह, कुंज लाल सर्वटा, ठाकरी देवी, भागू देवी, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed