{"_id":"5bd47012bdec2269a77163e4","slug":"121540648978-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी मिनी मैराथन 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी मिनी मैराथन 31 को
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य पर कुल्लू में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनकी अध्यक्षता वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 7 बजे कुल्लू में मिनी मैराथन रन फॉर यूनिटी आयोजित की जाएगी। करीब पांच किलोमीटर की यह दौड़ रथ मैदान से टिक्करा बावड़ी तक और वापस रथ मैदान में ही समाप्त होगी। दौड़ में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, युवा और आम लोग भी भाग ले सकते हैं। रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के इच्छुक लोग 30 अक्तूबर तक ढालपुर स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे गोविंद सिंह ठाकुर रथ मैदान में ही आम लोगों, युवाओं और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित की जाने वाली चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त कुल्लूवासियों से राष्ट्रीय एकता दिवस से संबंधित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।