फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घराकड़ में कार समेत गैरेज जलकर राख

घराकड़ में कार समेत गैरेज जलकर राख

Sat, 27 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
घराकड़ में कार समेत गैरेज जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। खराहल घाटी की ग्राम पंचायत पूईद के गांव घराकड़ में गत शुक्रवार रात को गैरेज समेत ऑल्टो के-10 जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गैरेज में रखा अन्य सामान भी जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे खराहल घाटी के गांव घराकड़ में मास्टर चने राम के लकड़ी से निर्मित गैरेज में आग लगने से उनकी ऑल्टो कार और गैरेज जलकर राख हो गया। गैरेज में रखा हुआ घास और अन्य सामान पूरी तरह से स्वाह हो गया। चने राम के पुत्र पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि रात को जब लोगों ने उनको आग लगने की सूचना दी तो वह अफरा-तफरी में घर करीब 400 मीटर दूर बने गैरेज तक पहुंचे। तब तक आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने कार और गैरेज को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपये नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि लकड़ी से बना मास्टर चनेराम का गैरेज और इसमें रखी कार जल गई है। वहीं, ग्राम पंचायत पूईद की प्रधान निर्मला देवी और उपप्रधान सर चंद, पूर्व पंच सुनू राम ठाकुर ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed