{"_id":"5bd1f1b5bdec22697652a8c2","slug":"121540485557-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ढालपुर मैदान, हजारों ने खींचा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ढालपुर मैदान, हजारों ने खींचा रथ
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका पर चढ़ाई, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ढालपुर
राज परिवार की दादी माता हिडिंबा ने निभाई लंका दहन की रस्म, हजारों ने खींचा रथ
पालकी में सवार होकर रघुनाथपुर लौटे भगवान रघुनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव वीरवार को लंका दहन की परंपरा के साथ संपन्न हुआ। लंका पर चढ़ाई के दौरान पूरा ढालपुर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राज परिवार की कुल देवी और दादी कहलाए जाने वाली माता हिडिंबा ने लंका दहन की रस्म को पूरा किया। लंकाबेकर में माता हिडिंबा और राजपरिवार के सदस्यों ने लंका दहन की रस्म निभाई।
इस दौरान भगवान रघुनाथ के रथ खींचने के लिए हजारों लोग उमड़े। मान्यता है कि रथ को खींचने से पुण्य कमाया जाता है। इस कारण दूर-दूर के क्षेत्रों से विशेष रूप से श्रद्धालु रथ को खींचने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भीड़ में कइयों को यह मौका नहीं मिल पाता है। रथ के रस्सी को हाथ लगाने के लिए श्रद्धालुओं में खूब हौड़ दिखी। रघुनाथ शिविर से ढालपुर कैटल ग्राउंड तक लंका दहन के लिए माता हिडिंबा का रथ रवाना होते ही रघुनाथ की रथयात्रा शुरू हुई। लंका दहन के लिए प्रशासन ने पहले से सभी तैयारियां कर रखी थी। रास्ते से व्यापारियों को हटा दिया गया था। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ सहित प्रमुख देवी-देवताओं ने भी लंका दहन पर निकली रथयात्रा में हिस्सा लिया। रथयात्रा में खराहल के आराध्य देवता बिजली महादेव, ज्वाणी महादेव, माता ज्वाला फोजल, भनारा के तक्षक नाग, सोयल की माता कोटली, भारका खंडासन, भोष के देवता वीरनाथ, प्रीणी के फाहली नाग, सृष्टि नारायण, खखनाल की माता पार्वती व कार्तिक स्वामी, बराण के देवता नीलकंठ महादेव, सजला के देवता विष्णु, नग्गर की माता त्रिपुरा सुंदरी, बारी पधरू के देवता गौहरी, फोजल की ज्वाला माता आदि देवता शामिल हुए। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी, जवाहर ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डा. सुशील चंद्र, कमांडेट होमगार्ड निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा और अन्य मौजूद रहे।