फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू को पुलिस थाना, तहसील व राजस्व सदन की सौगात

कुल्लू को पुलिस थाना, तहसील व राजस्व सदन की सौगात

Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू को पुलिस थाना, तहसील व राजस्व सदन की सौगात
कुल्लू। कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिले को करोड़ों की सौगात दे गए। सीएम ने बुधवार को कुल्लू में लगभग पांच करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का उद्घाटन किया। जबकि 2 करोड़ 79 लाख से बनने वाले तहसील कार्यालय और राजस्व सदन का शिलान्यास किया। कुल्लू आगमन पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि कुल्लू थाने में नवीनतम तकनीक से लैस मालखाने की सुविधा के अतिरिक्त पार्किंग, सम्मेलन कक्ष, स्टाफ के लिए पर्याप्त स्थान, आम जनमानस के प्रतीक्षा कक्ष व कई अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कहा कि जिला मुख्यालय में तहसील के लिए नए भवन का शिलान्यास होने से क्षेत्र की लंबित व आवश्यक मांग पूरी हो जाएगी। अगले दशहरा उत्सव तक इस भवन का कार्य पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस भवन के बनने से कुल्लू तहसील में उपलब्ध 1911-12 से पहले के राजस्व अभिलेख को सुरक्षित रखने के लिए स्थान की कमी भी दूर हो जाएगी। इस भवन में अस्थायी रूप से आवास सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। जिले में राजस्व सदन के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी के मद्देनजर यह भवन बनाने का निर्णय लिया गया। जिला मुख्यालय में आने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ठहरने की सुविधा इस भवन में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, सुंदर सिंह ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डा सुशील चंद्र शर्मा, बीएसएनएल के मुख्य अभियंता (सिविल) अंज्ञुत दोरजे नेगी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed