फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तिंदी में फटा बादल, बाढ़ से बहा धांधल नाला पुल

तिंदी में फटा बादल, बाढ़ से बहा धांधल नाला पुल

Fri, 27 Jul 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
तिंदी में फटा बादल, बाढ़ से बहा धांधल नाला पुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तिंदी पंचायत में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से धांधल नाला में बना पुल बह जाने से केलांग-किलाड़ सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। पुल ढह जाने से पांगी घाटी का लाहौल से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। तिंदी पंचायत के दर्जनों गांवों से सप्लाई होने वाली सब्जियों की खेप फंस गई है। नाले के दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंस जाने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

एचआरटीसी के आरएम मंगलचंद मानेपा ने बताया कि धांधल नाला पुल बाढ़ में बह जाने से निगम की किलाड़ की तरफ जाने वाली सभी बस सेवा बंद है। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात को बादल फटने के कारण धांधल नाले में बाढ़ आने से नाले पर बना पुल बह गया। इससे किलाड़ का संपर्क कट गया है। तिंदी से ताल्लुक रखने वाले भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा ने कहा कि पुल बह जाने से तिंदी पंचायत के दर्जन गांवों के किसानों की नकदी फसल फंस गई है। जवाहर ने जिला प्रशासन और बीआरओ से अपील की है कि नाले में जल्द पुल तैयार कर किसानों को राहत पहुंचाई जाए। सड़क बंद होने से किलाड़ की तरफ सप्लाई होने वाला खाद्य सामान उदयपुर के आसपास फंसा है। इसके अलावा काफी संख्या में यात्री भी फंसे हैं। उधर, रेजिडेंट कमीशन पांगी चमन शर्मा ने बताया कि उदयपुर से करीब 14 किमी आगे धांधल नाले में बाढ़ आने से नाले पर बना पुल बह गया है। इससे किलाड़ सड़क बंद हो गई है। यात्रियों को राहत देने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed