फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ग्रांफू के समीप फंस रहे वाहन, लग रहा घंटों जाम

ग्रांफू के समीप फंस रहे वाहन, लग रहा घंटों जाम

Thu, 28 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रांफू के समीप फंस रहे वाहन, लग रहा घंटों जाम
ग्रांफू के समीप फंस रहे वाहन, लग रहा है घंटों जाम
विज्ञापन

कल्वर्ट बनाने को सड़क पर छोड़ा पानी, सड़क उखड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। कोकसर से चार किलोमीटर दूर ग्रांफू के पास बीआरओ की ओर से कल्वर्ट बनाने के लिए खुदाई की गई है। जिससे सड़क बहुत तंग होने से हर रोजाना जाम लग रहा है और वाहन फंस रहे हैं। यहां बीआरओ की लापरवाही से पर्यटकों की परेशानी बढ़ने लगी है।
बीते तीन दिनों से रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के अंदरूनी भागों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई नालों का जलस्तर बढ़ने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रांफू के पास कल्वर्ट बनाने के लिए बीआरओ ने पानी सड़क पर ही छोड़ रखा है। लगभग 100 फुट के दायरे पर पानी छोड़ने से सड़क उखड़ गई है। कोकसर से मनाली जाने वाली छोटी गाड़ियां और बाइक यहां फंस रही हैं। लोगों को पानी के बीच जाकर वाहनों को धक्का लगाकर निकालना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालक सेम्बा, सुभाष, बसंत और बाइकर्स गुंजन, रोनिक, कांत, रोहित, रवि और मनोज ने बताया कि बुधवार को कोकसर से मनाली जाते वक्त ग्रांफू के पास सड़क पर पानी और खराब रास्ता होने से कई घंटे जाम में फंसे रहे। छोटे वाहन और मोटर साइकिल को धक्के देकर निकालना पड़ा। इस संदर्भ में बीआरओ के कोकसर स्थित डेट के कनिष्ठ अभियंता बीआर वन राजेश ने बताया कि कल्वर्ट बनाने के लिए खोदी गई सड़क पर फैले पानी के लिए ह्यूम पाइप डाला जा रहा है और देर शाम तक सड़क पर फैले पानी को नदी की तरफ रुख किया जा रहा है। जिससे छोटे वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कत समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed