{"_id":"5b27b2034f1c1bb06e8b8815","slug":"121529328131-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी जरी में अब होंगे सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी जरी में अब होंगे सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी जरी में होंगे सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट
एमपीसीएल ने प्रदान की ब्लड एनालाइजर मशीन
जिला परिषद सदस्य टेक चंद ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती वैली में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाली सीएचसी जरी में अब पहले से भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। सीएसची में सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट होंगे। एमपीसीएल ने सीएससी को ब्लड एनालाइजर मशीन भेंट की है। ऐसे में लोगों को ब्लड टेस्ट के लिए कुल्लू या भुंतर नहीं जाना पड़ेगा।
सोमवार को बरशैणी वार्ड के जिला परिषद बरशैणी वार्ड सदस्य टेकचंद ने ब्लड एनालाइजर मशीन का शुभारंभ किया। जिला परिषद टेक चंद ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के बाद अब सीएचसी जरी में लोगों को ब्लड टेस्ट की सुविधा मिलेगी। एमपीसीएल प्रोजेक्ट ने सीएचसी के लिए ब्लड एनालाइजर मशीन प्रदान की है। इससे पूर्व ब्लड टेस्ट के लिए किराया भाड़ा खर्च कर कुल्लू पहुंचना पड़ता था। अब लोगों को घरद्वार पर ही ब्लड टेस्ट की सुविधा मिलेगी। सीएचसी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के और प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने एमपीसीएल के महाप्रबंधक टीके तरेहन का भी आभार जताया। इस दौरान बीएमओ जरी डॉ रंजीत, ग्राम पंचायत जरी के प्रधान चमन लाल, एमपीसीएल के सन्नी ठाकुर, एच सी शर्मा, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष धर्मचंद, पूर्व बीडीसी सदस्य कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।