{"_id":"59f483414f1c1b98678b7e65","slug":"121509196609-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृतिका शर्मा स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतिका शर्मा स्टूडेंट ऑफ द ईयर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का समाराोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू।
खराहल घाटी में त्रांबली के नॉर्थ हिल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में स्कूल की चेयरमैन रिद्धिमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिद्धिमा शर्मा ने कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है। गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। विद्यार्थी अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करें।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना ने हुई। कुशल ने ..सांसों की माला पे, काव्या ने ...बबली प्यारिये गीत गाया। अदिति शर्मा ने ...तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, एलकेजी, नर्सरी, चौथी, तीसरी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कुल्लवी नाटी, लाहौली नाटी पर बच्चों ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
बेस्ट हेड ब्यॉय कुशल, बेस्ट हेड गर्ल आदिति शर्मा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर कृतिका शर्मा को चुना गया। बेस्ट हाउस का खिताब मोनाल हाउस को मिला। इस दौरान पेरेंट्स टीचर काउंसिल के अध्यक्ष विमल कुमार, विशाल गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेमजीत शर्मा, विद्यादेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन