फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दमोठी सब्जी मंडी को नहीं मिल पाया स्थायी यार्ड

दमोठी सब्जी मंडी को नहीं मिल पाया स्थायी यार्ड

Fri, 27 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
दमोठी सब्जी मंडी को नहीं मिल पाया स्थायी यार्ड
tomato
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र की दमोठी सब्जी मंडी को अभी तक स्थायी मार्केटिंग यार्ड नहीं मिल पाया है। जिस कारण बंजार घाटी की 28 ग्राम पंचायतों के 30 हजार किसानों और बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंजार सराज किसान बागवान संगठन दशकों से यार्ड की मांग कर रहा है। पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह ने दमोठी सब्जी मंडी का मुद्दा उठाया था। जिस पर बजट स्वीकृत भी किया गया है, लेकिन अभी तक दमोठी सब्जी मंडी का यार्ड स्थायी तौर पर नहीं बन पाया है। दमोठी में सब्जी मंडी के निर्माण की मांग सराज किसान, बागवान संगठन बंजार के बैनर तले प्रमुखता से 2005 से 2017 तक उठाई। इस दौरान अक्तूूबर 2010 में राज्यपाल हिमाचल को ज्ञापन भेजा। 10 जनवरी 2011 को जन शिकायत निवारण विभाग सहित वर्ष 2013 के बाद जिला शिकायत निवारण, उपमंडल शिकायत निवारण के अतिरिक्त अनेक बार एपीएमसी कुल्लू के समक्ष मामले को प्रमुखता से उठाया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 वर्षों बाद दमोठी में वन विभाग के कब्जे वाली 8 बीघा नर्सरी में मार्किट यार्ड निर्माण का रास्ता हुआ, लेकिन अभी यार्ड का निर्माण हो पाया है। आर्यन ठाकुर, झाबे राम, नोक सिंह, राकू ठाकुर, मेघ सिंह ठाकुर, चंपा ठाकुर, नवीन शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सब्जी मंडी का यार्ड अस्थायी भवन में चला है। स्थायी यार्ड होना जरूरी है। प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी कर सब्जी मंडी का यार्ड जल्द से जल्द बनाना चाहिए ताकि किसान-बागवानों को दिक्कतें पेश न आए। इधर, एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने बताया कि दमोठी सब्जी मंडी के स्थायी यार्ड के लिए भूमि हस्तांतरण का केस बनाया जा रहा है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से वन विभाग को दमोठी नर्सरी स्थानांतरित करने के लिए 40 लाख की राशि जारी कर दी गई है। स्थायी यार्ड के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द किसान बागवानों को स्थायी यार्ड की सौगात दी जाएगी। -आदित्य विक्रम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी विस बंजार। बंजार विस क्षेत्र के किसान-बागवानों को पेश आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार बनते ही यार्ड को बनवाया जाएगा। -सुरेंद्र शौरी, भाजपा प्रत्याशी विस बंजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed