{"_id":"59f212014f1c1baf678b7ab7","slug":"121509036545-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावों के बावजूद आढ़ती नहीं हो पाए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावों के बावजूद आढ़ती नहीं हो पाए शिफ्ट
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सब्जीमंडी गुलजार हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। करीब दस साल पहले नेशनल हाईवे-21 के किनारे बनी पतलीकूहल सब्जी मंडी के फोरलेन की जद में आने से बागवानों के सामने घरद्वार अपने उत्पाद को बेचने की समस्या पैदा हो गई। सब्जी मंडी में सेब समेत अन्य फलों-सब्जियों का कारोबार करने वाले आढ़तियों के पास भी खरीद-फरोख्त करने के लाले पड़ सकते हैं।
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पतलीकूहल में ही जटेहड़ विहाल में एक स्थान पर शिलान्यास कर इस स्थान को सब्जी मंडी के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही थी। आनन-फानन में पंद्रह मील के आढ़तियों को तो यहां सेब कारोबार की इजाजत मिली, लेकिन पतलीकूहल सब्जी मंडी के आढ़ती अभी तक यहां शिफ्ट नहीं करवाए जा सके हैं। इस संबंध मेें पतलीकूहल सब्जी मंडी के आढ़ती संघ के अध्यक्ष पूर्णचंद ठाकुर का कहना है कि आढ़तियों के लिए फोरलेन सड़क निर्माण से पहले यहां से शिफ्ट होना लाजिमी है। अन्यथा अगले सीजन में सेब का कारोबार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अन्य प्रभावशाली लोगों के सहयोग से समय रहते मंडी को शिफ्ट कराने का प्रयास किया था। वहीं एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया का कहना है कि पतलीकूहल की नई सब्जी मंडी के लिए प्लान तैयार कर नीलामी मंच समेत अन्य चीजें तैयार की जाएंगी।
भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्होंने बागवानों तथा आढ़तियों की इस समस्या को उचित मंचों पर रखा गया है। जिससे उनकी समस्या हल किया जा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा के अनुसार पतलीकूहल की नई सब्जी मंडी के लिए जटेहड़ बिहाल में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए एक करोड़ जारी हुए हैं।