फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चक्रवती लाहौल व पाटिल स्पीति के पर्यवेक्षक चुने

चक्रवती लाहौल व पाटिल स्पीति के पर्यवेक्षक चुने

Tue, 24 Oct 2017 10:12 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
चक्रवती लाहौल व पाटिल स्पीति के पर्यवेक्षक चुने
वीवीपीएटी - फोटो : amarujala
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2017 के लिए जिला की एक मात्र सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जिला के लिए दो सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केआरवीएचएन चक्रवर्ती को लाहौल क्षेत्र और भारतीय प्रशासनिक सेवा के ही अधिकारी आनंदराव विष्णु पाटिल को स्पीति क्षेत्र का सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों चुनाव पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभाल लिया है। सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। चुनाव संबंधी शिकायत एवं सुझाव के लिए लाहौल क्षेत्र के लोग सामान्य पर्यवेक्षक केआरवीएचएन चक्रवर्ती के दूरभाष नंबर 01900-222881 या मोबाइल नंबर 89882-19373 पर संपर्क कर सकते हैं जबकि स्पीति क्षेत्र के लोग सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक आनंदराव विष्णु पाटिल के मोबाइल नंबर 89889-50488 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed