{"_id":"59ea514a4f1c1b8d698b6b82","slug":"121508528458-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे कक्षा दो के छात्र के साथ युवक ने किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे कक्षा दो के छात्र के साथ युवक ने किया कुकर्म
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
स्वार(रामपुर)। घर के बाहर खेल रहे छात्र को युवक बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहसील क्षेत्र के गांव निवासी का छह वर्षीय बेटा जोकि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। शुक्रवार को वह घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही युवक छात्र को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर नदी के पास झाड़ियाें में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जिससे बालक की हालत बिगड़ गई। बालक ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई कृत्य की जानकारी परिजनों को दी। जिससे परिजनोें के होश उड़ गये। छात्र को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। छात्र के पिता ने बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया और छात्र के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गांव निवासी महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लग सका। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि छात्र के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर युवक को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।