फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12 ration shop opend in kullu

जिला कुल्लू में खुलेगी एक दर्जन उचित मूल्य की दुकानें

Mon, 20 Dec 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
12 ration shop opend in kullu
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक में डीसी आशुतोष का एलान
विज्ञापन

क्रॉसर
जिले में बांटा 60.25 करोड़ का सस्ता राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नवंबर तक 24 हजार 63 बीपीएल और एपीएल परिवारों को 15 करोड़ 15 लाख 26 हजार 250 रुपये का आटा और चावल वितरित किए गए। इसी तरह हिमाचल प्रदेश राज्य उपदान योजना के तहत पांच हजार 298 परिवारों को 45 करोड़ 93 लाख 685 रुपये मूल्य की उपदान दरों पर चीनी, दालें, तेल तथा नमक बांटा गया है।
यह जानकारी डीसी आशुतोष गर्ग ने सोमवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक में दी। जिला में 449 उचित मूल्य की दुकानें हैं जिनमें से 201 सहकारी सभाओं, 238 व्यक्तिगत, छह ग्राम पंचायतों और चार महिला मंडलों द्वारा संचालित की जा रही हैं। बैठक में उपायुक्त ने जिला में विकास खंड नग्गर की पंचायत ग्राहण के ग्राहण में उचित मूल्य की दुकान खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार विकास खंड कुल्लू के तहत ग्राम पंचायत जिंदौड़ के कशामटी में सोसायटी की शाखा खोलने, विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के अप्पर तराला में उचित मूल्य की दुकान, विकास खंड बंजार की पंचायत कोटला के लौल में सोसायटी की शाखा, विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत त्वार के केदरा में शाखा, पंचायत चायल के दोघरीधार में सब डीपो, बड़ीधार पंचायत में राशन का सरकारी डीपो, पंचायत सरघा के गांव न्यूकंदर तथा गांव मोहाली में सब डिपो, विकास खंड आनी की पंचायत बिनन केे बिनन में कार्यरत उचित मूल्य की दुकान को पुन: आवंटित करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार आनी की ग्राम पंचायत जाबन के देउरी तथा पंचायत लझेरी के डीम में कार्यरत उचित मूल्य की दुकानों के साथ कुल्लू की पंचायत मानगढ़ के तिउन में उचित मूल्य की दुकानों के फिर से आवंटन का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त विकास खंड आनी की पंचायत मुहान के गांव वशावल में उचित मूल्य की दुकान को खेम चंद को दोबारा आवंटित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति शिव राम राही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाई गई 41 अनियमितताएं
कुल्लू। जिला कुल्लू में खाद्य आपूर्ति विभाग ने उचित मूल्य की दुकानों के 998 निरीक्षण किए हैं। इसमें 41 अनियमितताएं पाई गईं। इसमें 17 हजार 321 रुपये विभिन्न खाद्यानों की मूल्यांतर राशि वसूल की गई और 63 हजार 500 रुपये की प्रतिभूति राशि भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed