फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एसी, रोलर ऑपरेटरों को नहीं मिला वर्दी भत्ता

एसी, रोलर ऑपरेटरों को नहीं मिला वर्दी भत्ता

Sun, 18 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
एसी, रोलर ऑपरेटरों को नहीं मिला वर्दी भत्ता
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की आम बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष तुले राम ने की। इस दौरान चालक-परिचालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। महासंघ के महासचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एसी ऑपरेटर तथा रोलर ऑपरेटरों को अभी भी वर्दी भत्ता नहीं मिल रहा है। महासंघ ने लोनिवि से मांग की कि उन्हें भी यह भत्ता अन्य चालकों के बराबर दिया जाए।

महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि अधीक्षण अभियंता से चालक-परिचालकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समय देने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे ही महासंघ को समय मिलेगा तो इस समस्या के बारे में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मुलाकात कर चर्चा की जाएगी। तुले राम ने आश्वासन दिया कि यह जो वेतन विसंगतियां हैं, उन्हें तुरंत दूर करवाया जाएगा जाएगा। चालक-परिचालक संघ अपनी मांगों को लेकर अडिग है। अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो उन्हें मजबूरन आगामी रणनीति तैयार करनी पड़ेगी। इस दौरान भुंतर खंड के अध्यक्ष बालक राम, मनाली खंड के अध्यक्ष गुलाब चंद, महासचिव इंद्र नेगी, बंजार खंड के अध्यक्ष कौशल्या दास, पुणे राम, तारा चंद, कुल्लू खंड के अध्यक्ष मस्तराम, महासचिव प्रीतम चंद, जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक, कोषाध्यक्ष हरदयाल, प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, लालचंद, मस्तराम, कामनाथ, चौबे राम, प्रेमचंद, सोहन लाल, चमन लाल, दुनी चंद, दुर्गादत्त, कर्मचंद, प्रेम, प्रवीण कुमार शर्मा, केहर सिंह, प्रवीण शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed